वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
क्षेत्र में पिछले लगभग एक घंटे से बिजली गुल है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विद्युत अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर बिजली कटौती से मंदिरों और पूजा-पाठ की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
नाराज लोगों ने जल्द से जल्द बिजली बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।।