राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने कटनी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग कटनी के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता से काम के एवज में जल संसाधन विभाग कटनी के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी द्वारा 50 हजार की मांग की गई थी। जिसमें में 20 हजार की रिश्वत की राशि के साथ लोकायुक्त टीम ने जल संसाधन विभाग कटनी के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। आप को बता दे कि इस दौरान 12 सदस्यीय टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यालय पहुंचकर जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की राशि जल संसाधन विभाग कटनी के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी द्वारा ली गई, टीम ने कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को मौके पर ही दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई की और आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।