राजेंद्र धाकड़ ब्यूरो चीफ
नर्मदापुरम|सोनिया मीना के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में जिला प्रशासन ने 76 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया। गत सप्ताहों में प्राप्त कुल 81 शिकायतों का निराकरण करते हुए प्रशासन ने राशि भुगतान, शासकीय योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण और निर्माण कार्य जैसी विभिन्न समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की।
जनसुनवाई में ग्राम तारारोड़ा के एक युवक से नशा मुक्ति केंद्र द्वारा अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराकर निर्धारित 12 हजार रुपए ही लेने के निर्देश दिए। वहीं इटारसी में प्लॉट बुकिंग की राशि वापस न मिलने की शिकायत पर तहसील स्तर पर आपसी सहमति से एक लाख रुपए का भुगतान चेक के माध्यम से कराया गया।
कलेक्टर ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।