दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
नामांकन जांच व नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमुख पदों पर वैध प्रत्याशी तय हो चुके हैं। 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कुल 206 अधिवक्ता मतदाता तैयार हैं, जिसमें 180 सीपीओ धारक अधिवक्ता शामिल हैं। कचहरी परिसर में सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं, प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं।
अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे और रामपाल जौहरी के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि सचिव पद पर दिनेश कुमार और पवन कुमार दुबे एडवोकेट आमने-सामने हैं। अन्य पदों पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
प्रत्याशी अपने समर्थकों से जमकर मुलाकात कर रहे हैं, पक्ष में वोट का भरोसा दिला रहे हैं। अधिवक्ता भी पंसदीदा उम्मीदवारों को समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं। एल्डर कमेटी चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने वैध सूची जारी कर दी है। मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी।
बता दे कि एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, जयप्रकाश तिवारी व देवीशरण एडवोकेट शामिल हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंदजयसवाल ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को तीन टेंडर वोट पड़ चुके हैं।