केशव साहू जिला ब्यूरो
डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में 19 फरवरी से सत्र 2025-26 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुवात उत्साह एवं उमंग के साथ हुई । प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 19 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ। प्रथम सत्र में छात्रों के लिए कैरम (सिंगल डबल) प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं छात्राओं के लिए सूई-धागा कुर्सी, क्ले मॉडलिंग पेंटिंग, रंगोली फ्री हैंड तथा कैरम (सिंगल डबल) जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। द्वितीय सत्र दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए शतरंज प्रतियोगिता तथा छात्राओं के लिए मेहंदी सजाओ, गिफ्ट पैकिंग एवं लिफाफा सजाओ जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी कला एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, रचनात्मकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ई वी रेवती एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता संचालन में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ मुन्नालाल नंदेश्वर, प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याओं एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।