दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी ने आज शनिवार को आयोजित तहसील दिवस पर अधिवक्ताओं द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील दिवस में दिया है। इसमें विट इंचार्ज कुंवर सिंह पर अधिवक्ताओं से अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि दरोगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि दुद्धी तहसील/मुंसिफ कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अक्सर अनपढ़ आदिवासी मुवक्किलों की ओर से थाने पर मामले रखने जाते हैं। हाल ही में रमाशंकर नामक मुवक्किल के पक्ष में अधिवक्ता थाने जा रहे थे। नाफा पुल बिडर के पास विट इंचार्ज कुंवर सिंह से बातचीत के दौरान वे भड़क गए। उन्होंने अधिवक्ताओं को ‘दलाल’ जैसे अपमानजनक शब्द कहे और विशेष रूप से एडवोकेट दीपक कुमार के साथ बदतमीजी की। इससे अधिवक्ता समुदाय आहत है।
एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से दरोगा के विरुद्ध विभागीय जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस शिकायती प्रार्थना पत्र पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
इस मौके पर अभिनव जायसवाल आशीष गुप्ता दीपक कुमार सिंह रजनीश दीपक कुमार सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।