सहारनपुर । मनीष बंसल (जिला निर्वाचन अधिकारी) ने विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कल जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान संचालित किया जाएगा इस अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने, विलोपन कराने अथवा स्थानांतरण संबंधी प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों, विशेष रूप से नवयुवक एवं नवयुवतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियों को ठीक कराएं तथा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे आवश्यक प्रपत्र भरकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़