सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, होली पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी पर रोक हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने आजाद कॉलोनी, जहुरी मस्जिद के पास संचालित अजीम की अवैध मसाला इकाई पर छापा मारकर कार्रवाई की। निरीक्षण में बिना लाइसेंस संचालित इकाई से 168 किलो हल्दी पाउडर व 331 किलो मिर्च पाउडर सहित कुल 499 किलो खाद्य सामग्री (कीमत लगभग 1,19,760 रुपये) को Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत सीज कर इकाई को सील कर दिया गया। साथ ही इब्राहिम कॉलोनी, खाताखेड़ी स्थित एक प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी व बेसन के नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़