कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर चिचोली
विकास खण्ड स्तरीय नसीराबाद संकुल अंतर्गत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उपस्थित अक्षर साथी प्रशिक्षण ब्लाॅक स्तरीय विकासखंड एवं म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण में उपस्थित अक्षर साथियों को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम में असाक्षरों को अक्षर ज्ञान एवं साक्षरता की ओर अग्रसर करने हेतु अक्षर साथी के रूप में सीआरपी दीदी एवं ग्राम स्तरीय अक्षर साथियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमे समस्त सहभागी अक्षर पोथी पेन डायरी, आगमन पर चाय एवं दोपहर में मध्य अवकाश पर भोजन थाली का वितरण किया गया। सभी संकुल सह- समन्वयको द्वारा विस्तार पूर्वक अक्षर पोथी का अध्ययन कराते हुये अक्षर साथी को प्रशिक्षण के दौरान आ रही कठिनाई का निराकरण करते हुये प्रशिक्षण हर्ष उल्लास के साथ दिया गया, एवं आगामी दिनो में असाक्षरो को पढाने कि पूर्ण तैयारी करवाते हुये, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतू, कहा गया जिसमें उपस्थित सेवाराम गायकवाड़ जी ब्लाॅक समन्वयक भीमपुर, सर्व प्रवीण नरवरे जी ब्लाॅक सह -समन्वयक चिचोली, एवं आजीविका मिशन अंतर्गत सुरेन्द्र सिह चौहान ब्लाॅक प्रबंधक, अजय कुमार मालवी संकुल सह-समन्वयक नसीराबाद, धनराज यादव जी संकुल सह-समन्वयक चिचोली, रंजीत राठौर संकुल सह-समन्वयक हरदू, राजकुमार राठौर संकुल सह-समन्वयक उत्कृष्ट विद्यालय चिचोली, सतीष कुमार नर्रे संकुल सह-समन्वयक हाई स्कूल पाटाखेडा, श्री हरिष तुकदेव महेश कसारे जी, रामचरण परते आजीविका मिशन सहायक ब्लाॅक प्रबंधक चिचोली के पूर्ण सहयोग से प्रशिक्षण को सफल बनाया गया।