झाकिर झंकार : आहवा
गुजरात प्राकृतिक कृषि बोर्ड द्वारा डांग जिले के सभी तालुकाओं में क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डांग जिले के सुबीर तालुका के अंतर्गत आने वाले पिपलदहाड गांव में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एक प्रगतिशील किसान द्वारा प्राकृतिक खेती की विधियों, उसके लाभों तथा वर्तमान परिस्थितियों में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी किसानों को जीवामृत बनाने की विधि भी समझाई गई।
इसके अतिरिक्त किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से जहरीले रसायनों से मुक्त अनाज और सब्जियों का उत्पादन किया जा सकता है, जिससे आम लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है।