जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा | बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत विभाग अब सख्त मोड में आ गया है। मंगलवार को अधीक्षण एवं कार्यपालन यंत्री के निर्देशन में विभाग की टीम ने पलेरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामार कार्यवाही करते हुए कुर्की की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान विभाग ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की 11 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।इन गांवों में हुई कार्यवाही
सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी। कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है: ग्राम बूदौर: 03 मोटरसाइकिल जब्त कमलपुरा टीला: 03 मोटरसाइकिल जब्त आलमपुरा: 03 मोटरसाइकिल जब्त बेला: 02 मोटरसाइकिल जब्तअंतिम चेतावनी: होगी खुली नीलामी सहायक अभियंता ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जिन उपभोक्ताओं की सामग्री कुर्क की गई है, उन्हें एक निश्चित समय सीमा दी गई है। यदि इस अवधि के भीतर बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है, तो जब्त की गई सभी मोटरसाइकिलों की सार्वजनिक नीलामी कर दी जाएगी।
टीम में ये रहे शामिल
इस बड़ी कार्यवाही में लाइनमैन राघवेंद्र लटौरिया के साथ आउटसोर्स कर्मचारी भागीरथ अहिरवार, अरविन्द सूत्रकार, विक्रम सिंह गौर, लक्ष्मी चौरसिया, दिनेश अहिरवार, धनीराम कुशवाहा, बहादुर पाल, आकाश पाल और हरेंद्र अहिरवार का मुख्य योगदान रहा। विभाग की इस अचानक कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य बड़े बकायादारों में हड़कंप मच गया है।