ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत चामियां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के लिए पहले से निर्धारित जमीन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के फैसले से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
आज स्थानीय लोगों ने चामियां पंचायत सचिव के माध्यम से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मपुर सोलन को ज्ञापन भेजा है जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के लिए चामियां पंचायत में पहले से निर्धारित जमीन को दूसरी जगह चाबल की धार को स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का मानना है कि इस बदलाव से स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता कम हो जाएगी, यह स्थान परिवर्तन ग्रामीणों के लिए असुविधा और नाराजगी का मुख्य कारण बना है। लोगों का कहना है कि 10 से 15 साल इस पीएचसी के लिए लोगों ने लंबा इंतजार किया है जब पीएचसी के लिए भूमि चामियां पंचायत में की गई है तो अब उसे दूसरी जगह क्यों शिफ्ट किया जा रहा है।
वहीं ग्राम पंचायत चामियां की पूर्व प्रधान मंजू देवी ने कहा कि पहले से चिन्हित जमीन संभवतः अधिक सुलभ और उपयुक्त थी। इस भूमि की सारी कार्रवाई व डॉक्यूमेंटेशन पहले हो चुकी है और यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम की गई है। इस भूमि का शिलान्यास माननीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी द्वारा 25 फरवरी 2024 को किया गया था। उन्होंने सरकार से अपील की है कि पीएचसी का निर्माण उसी स्थान पर होना चाहिए जहां पहले भूमि दी गई थी।
स्थानीय लोगों ने इस स्थानान्तरण के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे है।