मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर पंचायत अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ उच्चैठ में “उच्चैठ कालिदास महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा।महोत्सव का आयोजन 01 मार्च रविवार और 02 मार्च सोमवार 2026 को किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी।इस खास अवसर पर मिथिला की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला और साहित्य की झलक देखने को मिलेगी।साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां भी होंगी।
इस महोत्सव को लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक महोत्सव का हिस्सा बनें और मिथिला की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं।
Ishwar Kumar jha
ITN Special Reporter (All India)