बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कई गांवों में SDO शरंग पाणि पांडेय और डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार का विवाद, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी सूचना पर 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।
संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है।
Ishwar Kumar jha ITN Reporter (All India)