आज दैनिक नवज्योति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला शक्ति सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर विधायक छगनसिंह राज़ पुरोहित आहोर मातृशक्ति को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर सहित मंचासीन अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित महिला शक्ति का उत्साह, समर्पण और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक भूमिका प्रेरणादायी रही। समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान का सम्मान करना वास्तव में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस गरिमामयी आयोजन के लिए आयोजकों का हार्दिक आभार।