लोकेशन जतारा
रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे
जतारा|कृष्णा दूध डेरी के मिष्ठान की दुकान में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई।
आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,
घटना के बाद कुछ देर के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में भीड़ लग गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है