हर परिवार को पक्के की छत दिलाए जाने वाले महत्वपूर्ण केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का निर्माण कार्य रेत नहीं मिलने के कारण अब ठप पड़ा हुआ है, कई आवास अधूरे हैं जिसके पूर्ण कराए जाने हेतु वर्तमान में हितग्राहियों के द्वारा कड़ी मशक्कत कर अन्य सामग्री तो एकत्रित कर ले रहे हैं लेकिन वर्तमान में सरगुजा खनिज विभाग के द्वारा लगातार ट्रैक्टर स्थानीय स्तर के आवास पर रेत ले जाए जाने वाले ट्रैक्टरों पर कार्यवाही किए जाने से आवास का निर्माण कार्य अब बंद सा हो गया है क्योंकि स्थानीय स्तर पर आवास निर्माण हेतु रेत ले जाने वाले सहित अन्य बड़े वाहनों पर रेट अवैध परिवहन को रोक लगाए जाने हेतु खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही काफी तेज कर दी है जिससे अब ट्रैक्टरों से रेत की परिवहन बंद हो गया है और रेत नहीं मिलने से प्रधान मंत्री आवास का निर्माण कार्य ठप हो गया है और हितग्राही काफी परेशान है ग्रामीणों ने इसके उपाय किए जाने की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक भी रेत का खदान नहीं होने के कारण क्षेत्र में रेत का परिवहन बंद हो गया है जिससे आवास सहित अन्य कार्य बंद हो गए हैं