सहारनपुर
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की शुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज, दिनांक 14 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिले के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला!! जिलाधिकारी सहारनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं!!परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर और शारीरिक जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। साथ ही साथ परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को चेक किया गया ताकि कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके!!केंद्रों के बाहर और भीतर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए!!जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसएसपी सहारनपुर ने सुरक्षा घेरे को अभेद्य बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया और अफवाहों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है!!इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़