फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के कस्बा एवं कोतवाली मिलक निवासी राजवीर किसी काम से बाइक से बरेली जा रहे थे। जब वह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव पट्टी के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार राजवीर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल राजवीर को प्राथमिक उपचार के लिए बरेली के अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक को काफी चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली