सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र में एक विवादित जांच रिपोर्ट ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव जुड्डी निवासी विधवा महिला संतोष देवी पत्नी स्वर्गीय ऋषिपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत की जांच करने वाले कोतवाली में तैनात दरोगा ने अपनी रिपोर्ट में उसे और उसके पुत्र को ही मानसिक बीमार बता दिया। इस मामले के सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। जिसके बाद सहारनपुर एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़