: हाथरस 23 मार्च 2022 (सू0वि0)। शहीद दिवस के अवसर पर शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया।

शहीद दिवस के मौके पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एस0पी0 शाक्य तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके जीवन परिचय, त्याग एवं देश के लिए उनके बलिदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उनको नमन किया।

इस अवसर पर महेश सिंह, शशिकान्त गौतम, ई0डी0एम0 मनोज उपाध्याय, नंद किशोर, कुलदीप शर्मा, केशव सिंह, संजीव राजपूत, आशीष, विवेक श्रोती, रनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

[23/03, 14:33] +91 94560 96753: सत्येंद्र कुमार कश्यप इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ जनपद हाथरस उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट सेवा में प्रेषित।।