दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
समाज के सबसे कमज़ोर वर्ग के दिव्यांग भाइयों-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नेक कदम उठाते हुए गुरुवार को दुद्धी विकासखंड सभागार में एलिमको (कानपुर कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड) ने मुफ्त सहायक उपकरण बांटे। मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल समेत कई उपयोगी सामान पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर खूब छाई रही।
कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगों को मोटराइज्ड और साधारण ट्राई-साइकिलें दी गईं। इन्हें हासिल कर कई लाभार्थियों ने कहा कि अब दैनिक कामकाज और आने-जाने में आसानी होगी। हम दूसरों पर आश्रित नहीं रहेंगे।यह देखकर सबके मन में संतोष की भावना जागी।
चेयरमैन कमलेश मोहन ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और संस्थाओं का लक्ष्य दिव्यांगों को ताकतवर बनाना है, ताकि वे समाज में सिर ऊंचा रखकर जी सकें।प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने इस प्रयास की तारीफ की और बोले कि ऐसे आयोजन दिव्यांगों का हौसला बढ़ाते हैं, जिससे वे अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर पाते हैं।
इसमें प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण),मनोज सिंह बबलू ,राजन चौधरी ब्लॉक प्रमुख, प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह गोंड समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने लाभार्थियों को बधाई दी और उनके सुनहरे कल की कामना की।
यह आयोजन न सिर्फ दिव्यांगों को सहारा बना, बल्कि पूरे समाज को संदेश दिया कि संवेदना और मदद से हर कोई प्रगति की राह पकड़ सकता है।