सहारनपुर
थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फतेहपुर कलां में बीती रात बेखौफ तस्करों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और रोष का माहौल है। अज्ञात चोरों ने एक ग्रामीण के घर से गाय चोरी की और पास के गांव के जंगल में ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कलां निवासी राजकुमार बाल्मीकि की गाय बीती रात घर के बाहर से रहस्यमय परिस्थितियों में चोरी हो गई थी। सुबह जब परिजनों को गाय गायब मिली, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।जमीन पर गाय और संदिग्धों के पैरों के निशानों का पीछा करते हुए परिजन रायपुर कलां और पॉजराणा गांव के बीच स्थित एक गेहूं के खेत और पॉपलर के बाग में पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।पॉजराणा के जंगल में तस्करों ने रात के अंधेरे में गौकसी की घटना को अंजाम दिया था। साक्ष्य मिटाने की नियत से गाय के कुछ अवशेषों को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था।कुछ अवशेष और रक्त के निशान बाहर बिखरे पड़े मिले।घटनास्थल की स्थिति देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्करों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री योगेश चौहान कार्यकर्ता सहित एवं ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पशु चोरों और तस्करों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस के इकबाल खुले तौर पर चुनौती देते गौतस्कर दिखाई दे रहे हैं पीड़ित राजकुमार बाल्मीकि और योगेश चौहान जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।”यह केवल एक पशु की चोरी नहीं, बल्कि हमारी आस्था और कानून व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, क्षेत्र में भय का माहौल बना रहेगा।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़