ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र।
दुर्गूकोंदल। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र में लगभग 9 माह पूर्व हुए मितानिन प्रेरक जयंती मंडल हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में हत्या का कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून 2025 को लिगभंगदरहा जंगल के पगडंडी मार्ग में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए जाने के निशान पाए गए थे, बाद में मृतका की पहचान जयंती मंडल (40 वर्ष), निवासी चिखली थाना बड़गांव के रूप में हुई, जो दुर्गूकोंदल क्षेत्र में मितानिन प्रेरक के रूप में कार्यरत थीं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और लगातार निगरानी मै है