फतेहगंज पश्चिमी। ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के साथ कस्बे एवं गांव टिटौली स्थित ईदगाहों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीओ शिवम आशुतोष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ईद के दिन समय से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि समाज के जिम्मेदार एवं जागरूक लोगों से समन्वय स्थापित कर आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए।
इस दौरान चौकी प्रभारी अनूप कुमार सिंह सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों से साफ है कि ईद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली