फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक बस सामने आ रहे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। घटना धनेटा-शाही रोड पर ग्राम भिटौली नगला के पास करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस संख्या UP15JT1724 अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बस चालक जाहिद पुत्र समशुल हसन, निवासी कस्बा आंवला, ने बताया कि घटना के समय बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे और बाद में उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे शीघ्र ही सुचारू कर दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली