फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए कस्बे में 24 मार्च 2026 को खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नीमा विमेंस फोरम, बरेली के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रक्तदान कराया जाएगा, ताकि हर दानकर्ता निश्चिंत होकर इस पुण्य कार्य में भाग ले सके।
नीमा विमेंस फोरम ने क्षेत्रवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि “रक्तदान महादान है—आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी के जीवन की डोर को थाम सकता है।” उन्होंने युवाओं, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों से विशेष रूप से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया है।
आयोजकों ने यह भी अनुरोध किया है कि लोग न केवल स्वयं इस शिविर में पहुंचें, बल्कि अपने दोस्तों, परिवारजनों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।
यह शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की नई मिसाल भी कायम होगी।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली