फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीकों वाले चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव कुरतरा निवासी सुनीता गंगवार अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए सवारी वाहन पकड़ने हेतु पैदल बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सीकों वाले चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
स्थानीय लोगों के दबाव पर कार चालक घायल महिला को तुरंत अपने साथ लेकर इलाके के एक मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली