बिस्फी/बेनीपट्टी (मधुबनी)
इसी क्रम में बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया।
इस दौरान बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बिस्फी बीडीओ बसंत कुमार सिंह तथा बिस्फी थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से मुलाकात की।प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहें।क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखा गया, जिससे ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया) रिपोर्टर