बिहार दिवस के पावन अवसर पर पूरे जिले में उत्साह, गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला। हर ओर “जय बिहार” के नारों के साथ इस ऐतिहासिक दिन को भव्य और यादगार तरीके से celebrate किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर की गई, जो एकता, विकास और नई उम्मीदों का प्रतीक रहा।
इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, कवि कोकिल विद्यापति,एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति और गौरव से भर गया इस खास मौके पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।स्थानीय कलाकारों और छात्रों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और इतिहास को जीवंत कर दिया। पूरे जिले में Bihar Diwas बड़े धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया, जहां हर व्यक्ति अपने राज्य की पहचान और विरासत पर गर्व करता नजर आया। यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि बिहार के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
गर्व से कहो — हम बिहारी हैं
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया) रिपोर्टर