कौशिक नाग- कोलकाता
पश्चिम बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गयी है. यहां मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. जनता सब देख रही है. इस चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई तय है. यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने नंदीग्राफ में प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कही है. भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बदलाव के लिए होगा. जनता ममता बनर्जी के शासन से तस्त्र हो चुकी है. अब बदलाव चाहती है. जनता अब परिवर्तन चाहती है. भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा- बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है. यहां मंदिरों को तोड़ना और मंदिरों में चोरियां आम बात हो चुकी है. अब तो प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदू डरे हुए हैं. मुर्शिदाबाद के लोग पलायन कर चुके हैं. यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है. इसलिए हमें इस बार परिवर्तन चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में नाम है और भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं. दिलीप घोष खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. यह वही सीट है जिसे उन्होंने 2016 के विधानसभा चुनावों में जीता था. पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP के शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भवानीपुर सीट के लिए एक और मुकाबला देखने को मिलेगा. यह वह निर्वाचन क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करती हैं, और यह उनका गृह क्षेत्र भी है. अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जो उनका गृह क्षेत्र है, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था.