सहारनपुर, बेहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारान, फकीरा टाल वाली गली (गांधी चौक के पास) में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे खुलेआम दबंगों की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दवाई लेने घर से निकले युवक जुनैद पर दुकान पर बैठे दबंगों ने पीछे से जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर शमीर पुत्र इस्तियाक फाइम पुत्र /नमालूम नामक दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए नुकीली वस्तु से हमला कर जुनैद को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना अली गारमेंट्स दुकान के पास हुई, जहां मोहल्लेवासी बीच-बचाव को पहुंचे। होश आने पर जुनैद ने परिजनों को पूरी वारदात बताई, जिन्होंने बेहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।बेहट थाने के SHO ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच जारी है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
सूत्रों से खबर मिली रात नेताओ की बगल में बैठकर दबंग भी झूठा मेडिकल करा कर 11 बजे थाना में पहुंचे l
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़