मधुबनी
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया) रिपोर्टर
मधुबनी पुलिस ने तेजी से और सटीक कार्रवाई करते हुए साहारघाट थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए कुल 90 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को बैंक ऑफ इंडिया से पनम देवी एवं उनकी रिश्तेदार गीता देवी ने क्रमशः 50 हजार और 40 हजार रुपये की निकासी की थी। घर लौटने के दौरान राम जानकी चौक के पास एक बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद साहारघाट थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।जांच के क्रम में पुलिस ने कटिहार जिले के कोटा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नागेंद्र यादव (पिता- श्याम यादव, निवासी जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से लूट की पूरी रकम, यानी 90 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।