फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2330वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सम्राट अशोक की प्रतिमा एवं अशोक स्तंभ की विधिवत स्थापना की गई।
कार्यक्रम के तहत कस्बे में एक विशाल और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोगों सहित कस्बावासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों और व्यापारियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया।
शोभा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य एवं मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कस्बे में जयंती का उल्लास छाया रहा।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक सुभाष मौर्य, पंकज मौर्य, कैलाश चंद्र मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, हरीश मौर्य, राजवीर मौर्य, डॉ. महिपाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, पूर्व प्रधान खेमपाल मौर्य, डॉ. महेंद्र मौर्य, कमलेश मौर्य, दीपक मौर्य, पप्पू मौर्य, नितिन शर्मा, सूरज मौर्य, डॉ. राजेश मौर्य, अशोक मौर्य, शिवम मौर्य, प्रवीण मौर्य, अध्यापक विवेक मौर्य, पार्षद डॉ. रवि वेदराम मौर्य, भूपेंद्र गंगवार, सूबेदार मेजर राम सिंह, पूर्व सैनिक तुलाराम फौजी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चौकी इंचार्ज अनुप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली