फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। विकासखंड क्षेत्र के गांव मीरपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। मेले में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरगंज के वर्तमान विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और खानपान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रामलीला से जुड़े आयोजन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर मेला आयोजक पंडित आदेश दीक्षित,जिला पंचायत प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवार, विधायक प्रतिनिधि केपी राणा, ग्राम प्रधान धीरज, प्रवेश दीक्षित, राजवीर गंगवार, बृजमोहन सिंह, अजय पाल, जगदीश गंगवार, जगतपाल पटेल, श्यामवीर सिंह, ओम प्रकाश राजपूत, रामवीर सिंह फौजी, उमेश गंगवार फौजी, ताराचंद फौजी, पंकज शर्मा, नेत्रपाल राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ रामनवमी पर्व मनाया। आयोजन ने गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली