सहारनपुर । सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती पर महानगर में मांस, मछली, मुर्गा आदि मीट की सभी दुकानें और पशुवधशाला पूरी तरह से बंद रहेंगे। यदि कोई भी ऐसी दुकान खुली पायी गयी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश पर तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर किसी भी पशुवधशाला में किसी भी प्रकार के पशु का वध नहीं किया जायेगा तथा दुकानों एवं भोजनालयों में मांस आदि की बिक्री नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसी आदेश के दृष्टिगत महानगर सीमा में मांस, मछली, मुर्गा आदि मीट की सभी दुकानों और पशुवधशालाओं को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए है।
पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त आदेश का सख्ती से पालन कराया जायेगा। यदि आदेश का उल्लंघन कर कोई दुकान खुली पायी गयी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़