सहारनपुर – अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव के पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर पद पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में जनपद सहारनपुर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने श्रीवास्तव को पुष्प भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं प्रभावी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उनके सरल स्वभाव एवं कार्य के प्रति समर्पण को भी याद किया गया। अंत में श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सहारनपुर में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए…
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़