ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
वार्ड नंबर 1, थावरिया क्षेत्र में आज भारी जन-आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय रहवासी सड़कों पर उतर आए हैं और वजह है—रिहायशी इलाके में खुला यह शराब का ठेका।”
नियमों को ताक पर रखकर खोले गए इस ठेके ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। विडंबना देखिए, जहाँ एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करती है, वहीं इस शराब दुकान के चंद कदमों की दूरी पर शासकीय अस्पताल मौजूद है। इतना ही नहीं, आस्था का केंद्र प्राचीन मंदिर और नन्हे बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र भी इसी दायरे में आता है।”
धरने पर बैठी महिलाओं और बुजुर्गों
थावरिया के रहवासी पिछले कई घंटों से धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि शराब दुकान की वजह से यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आंगनबाड़ी के बच्चों को असुरक्षा और भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।”
हम यहाँ से ठेका हटवाकर ही दम लेंगे।
हमारे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। पास में मंदिर है, अस्पताल है, क्या प्रशासन को ये सब नहीं दिखता? जब तक ठेका नहीं हटेगा, हमारा धरना जारी रहेगा।”
वार्ड नंबर 1 के रहवासियों ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन लोगों की वाजिब मांग पर कब जागता है या फिर इसी तरह मंदिर और अस्पताल के पास जाम छलकते रहेंगे।