सिद्धार्थनगर- सरयू नहर खंड बांसी प्रथम द्वारा अभी तीन माह पहले खेसरहा क्षेत्र के महुआ गांव से बनकटा जाने वाली सड़क की मरम्मत तीन माह पहले हुई थी सरयू नहर विभाग द्वारा रीठिया माइनर अपनी पटरी पर स्थित डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का सुदृढ़ीकरण करीब 16 लाख की लागत से कराया गया था वह सड़क अभी बरसात भी नही हुई तीन माह में सड़क उजड़ने लगी जिससे राहगीरो को आने-जाने में समस्या होने लगी यह सड़क 2019 में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराया गया था अब इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग कार्य योजना बनाकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है चर्चा है कि अभी हाल ही में तीन माह पहले सरयू नहर विभाग बांसी द्वारा 16 लाख लगाकर कार्य कराया गया था सड़क क्षति ग्रस्त होने के कारण लोक निर्माण विभाग कार्य करा रहा है सरयू नहर विभाग सरकार के पैसे को चूना लगा कर रख दिए हैं सरयू नहर द्वारा टेंडर निकालकर नहरों पर आने-जाने वालों के लिए सड़कों पर करोड़ों रुपया खर्च किए गए कार्य ठीक ना होने से सड़के उखड़ रही हैं सड़कों पर घास उग उगी है जिससे विभाग के कार्यों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं सरयू नहर द्वारा बनाए गए सड़कों की शिकायत उच्च अधिकारी तक की गई शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है और भुगतान बड़े पैमाने पर कर दिया गया है अगर उच्च स्तरीय जांच हो तो कई लोगों के गर्दन फंस सकते हैं जब इस बारे में अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल नम्बर 8765920817 नाट रीच बता रहा था
बस्ती मंडल से श्रीकांत पांडे की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ मंडल बस्ती।