फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) ने मोहल्ला भोले नगर निवासी मो. अकरम खान को बरेली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर है।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बताया गया कि अकरम खान को यह जिम्मेदारी उनके द्वारा व्यापारी हित में किए गए कार्यों और संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वह अपने अनुभव के दम पर व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।
जिला अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही व्यापारियों व समर्थकों ने अकरम खान को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान मोहम्मद सलाउद्दीन (जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर), संजीव गोयल, नारायण हरि अग्रवाल, जावेद सलमानी, अनुज अग्रवाल, यूनुस मंसूरी, अतुल कुमार, परवेज आलम, सोनू प्रजापति, प्रदीप गर्ग व राजुल गर्ग समेत कई व्यापारियों ने खुशी जताई।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली