रामगढ़ कस्बे के में बाजार में स्थित स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं रामायण पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। मंदिर के पुजारी दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिर में सत्संग व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसका समापन हनुमान जयंती पर हुआ। इसी प्रकार दूसरे मंदिर बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर. कृष्ण साई दास मंदिर. पीपल वाले हनुमान मंदिर. भूड वाले हनुमान मंदिर. इन सभी मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया और भक्ति संगीत के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति व स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की सख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादग्रहण किया। बजरंगबली के दर्शन के आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त कस्बे के नागरिक भक्तगण व ग्राम वासी सेवा दे रहे थे.
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान