उरई(जालौन):
एटीएस सैल से स्थानांतरित होकर पहुंचे, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर। जिले में करीब 21 माह तक पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले आईपीएस अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार के तबादले के बाद नवागंतुक एसपी विनय कुमार सिंह ने जालौन की कमान संभाल ली है। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी एटीएस से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने प्राचीन ठंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर राम दरबार व हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि एसपी विनय कुमार सिंह मूल रूप से आंबेडकर नगर जनपद के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले नौ माह से जालौन पुलिस सीएम डैशबोर्ड की टॉप-10 सूची में शामिल रही है। ऐसे में इस उपलब्धि को बरकरार रखना और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना नए एसपी के सामने चुनौती रहेगी। आज पत्रकार प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप संगठित अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी एवं महिला अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु इंटेलीजेंट सैल की मदद से बेहतर बनाया जायेगा। फरियादियों की समस्यायों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता
रहेगी।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश