बैतूल। विगत दिनों वल्र्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के तत्वावधान में इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड संपन्न हुआ। जिसमें बैतूल निवासी और वर्तमान में शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय, भोपाल कला संकाय के डॉ.कीर्ति सिंह ठाकुर को इंटरनेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.कीर्ति सिंह को यह अवार्ड ललित कला, मूर्तिकला और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, असाधारण लगन, एक मूर्तिकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रभावशाली कार्यों ने समाज के प्रति अद्वितीय प्रतिबद्धता, रचनात्मकता के लिए दिया गया है। डॉ.सिंह को मिला यह पुरस्कार बताता है कि उन्होने सीमाओं से परे एक सार्थक प्रभाव उत्पन्न किया है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार, विश्वसनीयता और प्रेरणा को दर्शाता है। इनके सम्मानित होने पर जिले के कलाप्रेमियों ने बधाई दी है।