किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
शिव हनुमान मंदिर प्रांगण अटल आवास वार्ड क्रमांक 29 में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के अनेक युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय इंद्रजीत सिंह छोटू भईया जी के मार्गदर्शन में शिविर का संचालन किया गया। उनके द्वारा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक रक्तदाता को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए, जिससे 170 आमजन को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं लाभ प्राप्त हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंदों की सहायता करना था, जिसमें आयोजकों को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
शिव हनुमान मंदिर समिति माननीय महोदय इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया जी) का आभार व्यक्त करती है