सहारनपुर- जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग चलाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार एवं खनन अधिकारी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना सरसावा व राजस्व विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बिना खनन सम्बन्धी वैध प्रपत्र के खनन परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्रालियों को चौकी क्षेत्र शहाजहाँपुर से नियमानुसार सीज किया गया। इस कार्यवाही का उद्देश्य जनपद सहारनपुर मेंअवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमविरुद्ध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़