सहारनपुर के आसनवाली गांव में मंदिर के पास खुले शराब ठेके के विरोध में ग्रामीण महिलाएं जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और हंगामा करते हुए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के पास शराब पीकर लोग महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं और गांव का माहौल खराब हो रहा है। पहले भी शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में ठेका नहीं हटाया गया तो वे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगी। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी