शीतला माता मंदिर में 22वां वार्षिक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन
अमलोह (अजय कुमार) 
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शीतला माता मंदिर में 22वां वार्षिक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन किया गया इस पावन आयोजन की शुरुआत 4 अप्रैल 2026, को शाम 3 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शीतला माता ट्रस्ट के चेयरमैन विनय पुरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कथा महापुराण का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्वान कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा, वहीं भजन-कीर्तन और सत्संग का भी विशेष आयोजन रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विनय पुरी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।
फोटो कैपशन :शोभा यात्रा का दृश्य