जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ बढ़ते तापमान के मद्देनजर प्रात: 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी शैक्षणिक संस्थाएं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा ग्रीष्म ऋतु के दौरान तापमान में वृद्धि होने तथा छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए से जिले के सभी शासकीय / अशासकीय / अनुदान प्राप्त / सीबीएसई /
नवोदय शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय प्रातः 7:30 से दोपहर 12 बजे तक नियत करने के आदेश जारी किए गए हैं। परीक्षाएं यथा समय संचालित की जावेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।