सहारनपुर बिहारी गढ़
बिहारिगढ़ थाना क्षेत्र इन दिनों छावनी और विकास के केंद्र में बदल गया है! आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने आ रहे हैं! इस मेगा प्रोजेक्ट के उद्घाटन को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) ने दिन-रात एक कर दिया है!!प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए गणेशपुर से लेकर मनोहरपुर तक का कायाकल्प किया जा रहा है! सुरक्षा मानकों को देखते हुए कुल 6 हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं! इनमें से 3 विशेष रूप से प्रधानमंत्री के लिए और 3 मुख्यमंत्री व अन्य VVIPs के लिए होंगे! लगभग 70 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है! हेलीपैड को मुख्य जनसभा स्थल से जोड़ने के लिए दो नए मार्गों का निर्माण किया गया है! एक मार्ग को मजबूती देने के लिए तारकोल का उपयोग किया गया है, जबकि दूसरा इंटरलॉकिंग ईंटों से तैयार है!दिल्ली से आई BDDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने चप्पे-चप्पे की मेटल डिटेक्टर से जांच की है! कार्यक्रम स्थल की निगरानी के लिए 50 से अधिक हाई-टेक CCTV कैमरे लगाए गए हैं! साथ ही, किसी भी आपात स्थिति के लिए ‘दून ग्रुप ऑफ कॉलेज’ में एक ‘सेफ हाउस’ सुरक्षित किया गया है!प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व, 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहारिगढ़ पहुँच रहे हैं! मुख्यमंत्री मनोहरपुर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बन रहे जनसभा स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण करेंगे! प्रशासन की कोशिश है कि मुख्यमंत्री के दौरे तक सभी निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएं!मनोहरपुर में एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी!वाहनों के दबाव को देखते हुए 200 बीघा जमीन पर विशाल पार्किंग स्थल विकसित किया गया है! डाट काली मंदिर तक सड़क की मरम्मत और मंदिर परिसर की रंगाई-पुताई का काम भी पूरा हो चुका है! पूरे हाईवे को आकर्षक लाइटों और पेंटिंग से सजाया जा रहा है!जिलाधिकारी मनीष बंसल स्वयं प्रतिदिन मौके पर पहुँचकर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं! उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आयोजन को ‘वर्ल्ड क्लास’ मानकों पर पूरा किया जाए, ताकि सुरक्षा और सुविधा में कोई चूक न हो.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़