रिपोर्ट राहुल जायसवाल अयोध्या
अयोध्या जनपद के अंतर्गत गयासुद्दीनपुर गांव के निवासी अवधेश कुमार सिंह सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर एजुकेटिव के पद पर 13 साल सर्विस देने के बाद बाल्मीकि इंटरनेशनल हवाई अड्डा से सेवानिवृत्त हो गये । अवधेश कुमार सिंह ने 1986 में आर्मी में शामिल में आर्मी EME में 26 साल नायब सूबेदार के पद पर सर्विस देने के बाद आर्मी से 2012 में सेवानिवृत्त हुए । 2013 में इन्होंने सीआईएसएफ ज्वाइन किया इस दौरान इन्होंने दिल्ली , लखनऊ, मुम्बई, आदि कई जगह सर्विस देने के 31 मार्च 2026 को बाल्मीकि इंटरनेशनल हवाई अड्डा अयोध्या से सीआईएसएफ में 13 साल सर्विस देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने अधिकारियों और परिवार , रिश्तेदारों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंट करते हुए सराहनीय प्रशंसा की और खुशी जाहिर की । अवधेश कुमार सिंह जी अपने निवास गयासुद्दीनपुर में इस खुशी के मौके पर आज सैकड़ों लोग को स्नेह भोज करवाया और हनुमान जी के मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन भी करवाया